Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

सूरत-कुरनूल ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे से दिल्ली-चेन्नई की दूरी 320 किमी घटेगी: गडकरी

JJagmarg Desk
सूरत-कुरनूल ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे से दिल्ली-चेन्नई की दूरी 320 किमी घटेगी: गडकरी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को बताया कि सरकार ने सूरत और कुरनूल के बीच नया ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाने का निर्णय लिया है, जिससे दिल्ली और चेन्नई के बीच की दूरी लगभग 320 किलोमीटर कम हो जाएगी।

राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में गडकरी ने कहा कि इस राजमार्ग के निर्माण के बाद दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा समय भी घटकर 12 घंटे से कम हो जाएगा। उनसे कोल्हापुर में सड़क अवसंरचना के विकास से जुड़े सवाल पूछे गए थे जहां यातायात और जाम की समस्या अधिक है।

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मुंबई से दिल्ली के बीच बन रहा एक्सप्रेस हाईवे लगभग 70-80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि सूरत के बाद नया ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे सूरत से नासिक, अहमदनगर, शोलापुर होते हुए कुरनूल तक जाएगा। वहां से यह मार्ग आगे चेन्नई, कन्याकुमारी, बेंगलुरु, हैदराबाद और कोच्चि से जुड़ेगा।

गडकरी ने कहा कि यह उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच एक नई कनेक्टिविटी प्रदान करेगा, जिससे दूरी कम होने के साथ-साथ परिवहन लागत और यात्रा समय भी घटेगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग पुणे से कोल्हापुर तक की कनेक्टिविटी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।

मंत्री ने बताया कि उत्तर भारत से दक्षिण भारत जाने वाला भारी यातायात सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद से होते हुए मुंबई, पुणे, कोल्हापुर और शोलापुर की ओर जाता है, जिससे कई स्थानों पर दबाव बढ़ जाता है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।