Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

PIA Balloon Haryana: सिरसा में आसमान से गिरा पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा, खेरी गांव में मचा हड़कंप

AAmandeep Singh
सिरसा में आसमान से गिरा पाकिस्तानी झंडे वाला गुब्बारा, खेरी गांव में मचा हड़कंप
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा के सिरसा और हिमाचल प्रदेश के चंबा में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आसमान से गिरे कुछ संदिग्ध गुब्बारों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। सफेद और नीले रंग के इन गुब्बारों पर अंग्रेजी और उर्दू भाषा में ‘पीआईए’ (पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस) लिखा हुआ है। साथ ही इन पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के झंडे की तस्वीर भी बनी हुई है। राजस्थान सीमा से सटे सिरसा के गांव खेरी में जब ग्रामीणों ने सुबह अपने घरों के बाहर इन गुब्बारों को देखा, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सिरसा के खेरी गांव में हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के खेरी गांव में यह गुब्बारा एक ग्रामीण के पशुओं के बाड़े (शेड) के पास गिरा मिला। हवाई जहाज की शक्ल वाले इस गुब्बार को देखते ही इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लिया। जांच के दौरान पुलिस को गुब्बारे के साथ कोई कैमरा या संदिग्ध डिवाइस तो नहीं मिली, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक इस तरह के गुब्बारों का मिलना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है।

चंबा में भी मिला वैसा ही गुब्बारा, अलर्ट पर एजेंसियां

सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि देवभूमि हिमाचल के चंबा जिले से भी इसी तरह की खबर सामने आई है। चंबा के दुर्गम इलाकों में मिले इस गुब्बारे पर भी वही निशान और शब्द लिखे हैं जो सिरसा में मिले गुब्बारे पर थे। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि हवा के दबाव के कारण अक्सर पाकिस्तान की तरफ से ये गुब्बारे भारतीय सीमा में दाखिल हो जाते हैं। हालांकि, किसी बड़ी साजिश की आशंका को देखते हुए खुफिया एजेंसियां और स्थानीय पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही हैं कि ये महज एक गुब्बारा है या इसके पीछे कोई रेकी (Recce) का मकसद था।

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

हरियाणा-राजस्थान सीमा पर स्थित गांवों में इस घटना के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुब्बारा पूरी तरह खाली था, लेकिन इसके सोर्स का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें आसमान से गिरती हुई कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसे हाथ न लगाएं और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। फिलहाल, इन गुब्बारों को फॉरेंसिक जांच और आगे की कार्रवाई के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।