Tarn Taran athletics meet: एथलेटिक्स एसोसिएशन तरनतारन की ओर से श्री गुरु अर्जन देव जी खेल स्टेडियम में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के लड़के और लड़कियों की एक दिवसीय एथलेटिक्स मीट आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले समाप्त होने के बाद विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के जिला प्रधान सरूप सिंह ढोटियां ने बताया कि अंडर-16 लड़कों के शॉटपुट मुकाबले में करनजीत सिंह ने पहला, विक्रमजीत सिंह ने दूसरा और अरकीरत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की लड़कियों के शॉटपुट मुकाबले में हरगुन कौर प्रथम, जैसमीन कौर द्वितीय और खुशप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-16 लड़कों की 600 मीटर दौड़ में जसराज सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। रिपनजीत सिंह दूसरे और दिलराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की 600 मीटर दौड़ में गुरशरण कौर ने पहला, एकमप्रीत कौर ने दूसरा और मनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जैवलिन थ्रो में जैसमीन कौर प्रथम, विजेता हैदराबाद में दिखाएंगे दम
अंडर-14 लड़कियों के जैवलिन थ्रो मुकाबले में जैसमीन कौर ने पहला स्थान हासिल किया। सुखदीप कौर दूसरे और सिमरन कौर तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सरूप सिंह ढोटियां ने बताया कि एथलेटिक्स मीट के विजेता खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली इंटर एथलेटिक्स मीट में भाग लेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी मेहनत और लगन से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के सचिव हरजीत सिंह, रशपाल पाला बेल्जियम, परमिंदर सिंह एयरलाइंस, जसदीप सिंह सोनू सरपंच ढोटियां, परमजीत सिंह रेलवे, हरप्रीत सिंह हॉलैंड, मनबीर पुलिस, कोच बलजिंदर, कुलविंदर, दविंदर और लाभ सिंह, कुलदीप सिंह एस.बी. मोटर्स, मैडम गुरविंदर कौर, बलजीत सिंह वरिष्ठ सहायक, कुलदीप कौर और मनदीप सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
जगमार्ग की तरनतारन जिले की पिछली खबर भी पढें

