Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डार्क नेट, क्रिप्टो करेंसी पर कार्यबल का गठन: सरकार

JJagmarg Desk
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए डार्क नेट, क्रिप्टो करेंसी पर कार्यबल का गठन: सरकार
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले विभिन्न प्लेटफार्म पर नजर रखने के लिए बहु-एजेंसी केंद्र के तहत ‘डार्कनेट’ और ‘क्रिप्टोकरेंसी’ पर एक कार्य बल का गठन किया गया है।

विज्ञापन

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखित उत्तर में कहा

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार ने सीमा पार से होने वाली और अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), राज्य नारकोटिक्स रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) और सीमा की सुरक्षा करने वाले बलों के बीच अंतर-एजेंसी समन्वय के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। ‘डार्क नेट’ इंटरनेट के उस छिपे हुए हिस्से को कहा जाता है जिसका इस्तेमाल केवल विशेष सॉफ्टवेयर और टूल के माध्यम से ही किया जा सकता है।

राय ने कहा कि बहु-एजेंसी केंद्र (एमएसी) के तहत कार्य बल का गठन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी में सहायक प्लेटफार्म की निगरानी करना, मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित जानकारियों का एजेंसियों/एमएसी सदस्यों के बीच आदान-प्रदान करना, मादक पदार्थों के नेटवर्क पर नकेल कसना, निरंतर जानकारी जुटाना, नियमित रूप से डेटाबेस को अद्यतन करना और संबंधित नियमों तथा कानूनों की समीक्षा करना है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, महत्वपूर्ण मादक पदार्थों की जब्ती संबंधी जांच की निगरानी के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर एक संयुक्त समन्वय समिति भी गठित की गई है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।