Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मोहाली से सीएम आवास की ओर बढ़े शिक्षक, चंडीगढ़ बॉर्डर पर वाटर कैनन से तितर-बितर

VVinita Kohli
मोहाली से सीएम आवास की ओर बढ़े शिक्षक, चंडीगढ़ बॉर्डर पर वाटर कैनन से तितर-बितर
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के बाहर अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश की। प्रशासन पहले से सतर्क था और जैसे ही प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ सीमा के पास पहुंचे, चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात काबू में करने के लिए पानी की बौछारों का सहारा भी लेना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की संख्या बहुत अधिक नहीं थी, लेकिन उनके चंडीगढ़ की ओर बढ़ने की सूचना पहले ही पुलिस तक पहुंच चुकी थी। रास्ते में मोहाली में मौजूद पुलिस टीमों ने समझाने की कोशिश की, मगर शिक्षक अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ते रहे और आखिरकार सीमा तक पहुंच गए।

बॉर्डर पर तैनात पुलिस ने उन्हें वापस लौटने को कहा, पर प्रदर्शनकारी नहीं माने। इसके बाद वाटर कैनन चलाए गए। धक्का-मुक्की के बीच कुछ लोग बैरिकेड पर चढ़ गए। इस अफरा-तफरी में कई महिला शिक्षकों के चोटिल होने की भी खबर है। पानी की बौछारों के बाद मोहाली पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी बैरिकेड पार कर दूसरी ओर गए और महिला शिक्षकों से बातचीत कर उन्हें शांत करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना अनुमति प्रदर्शन या मार्च की इजाजत नहीं है, और नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।