Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बरनाला में किशोर की हत्या: पार्टी के बहाने बुलाया और पीटकर सड़क पर पटका, फिर वाहन से कुचल दिया

VVinita Kohli
बरनाला में किशोर की हत्या: पार्टी के बहाने बुलाया और पीटकर सड़क पर पटका, फिर वाहन से कुचल दिया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बरनाला : बरनाला में एक किशोर की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्टी के बहाने युवक को घर से बुलाया गया, जिसके बाद उसे पहले बुरी तरह पीटा गया, फिर सड़क पर पटक दिया गया। इसके बाद अज्ञात वाहन से कुचल दिया गया। थाना सिटी-2 के एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 17 वर्षीय जसपाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक की बहन अर्शदीप कौर के अनुसार, शाम करीब 6:30 बजे जसपाल घर पर था। इसी दौरान लवप्रीत शर्मा, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, गौरव कुमार और बरिंदर सिंह उसे पार्टी के बहाने अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद जसपाल ने अपनी बहन को फोन कर बताया कि बीयर टाउन में कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। 

सूचना मिलने पर जब अर्शदीप कौर मौके पर पहुंची तो उसने देखा कि कुछ लोग उसके भाई को पीट रहे थे। जसपाल वहां से जान बचाकर आईटीआई चौक की ओर भागा, लेकिन सड़क किनारे आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। आरोप है कि जब अर्शदीप कौर ने अपने भाई को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने जसपाल को सड़क पर पटक दिया। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ चरणजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।