Breaking News
Narnaul News: नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में विवाद, होमगार्ड जवानों और प्रबंधन आमने-सामने, 16 घंटे ड्यूटी के लगे आरोपNarnaul: दयालु-टू योजना डीसी ने कहा पीड़ितों को समय पर मिले राहत, जिम्मेदार एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही : उपायुक्तSIR पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला वापस लेने की मांग, पूर्व जज गोपाला गौड़ा बोले- ECI ने तथ्य गलत पेश किएNarnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियांGJU Hisar Protest: जीयू में शोधार्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयतNarnaul News: नारनौल के कोरियावास मेडिकल कॉलेज में विवाद, होमगार्ड जवानों और प्रबंधन आमने-सामने, 16 घंटे ड्यूटी के लगे आरोपNarnaul: दयालु-टू योजना डीसी ने कहा पीड़ितों को समय पर मिले राहत, जिम्मेदार एजेंसियों की तय होगी जवाबदेही : उपायुक्तSIR पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला वापस लेने की मांग, पूर्व जज गोपाला गौड़ा बोले- ECI ने तथ्य गलत पेश किएNarnaul: सर्दी के मौसम में धुंध के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका, पुलिस ने शुरू कर दी तैयारियांGJU Hisar Protest: जीयू में शोधार्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर बैठे छात्र की बिगड़ी तबीयत

Thailand Queen Fighter Jet: महल छोड़ लड़ाकू विमान की कमान! थाईलैंड की रानी ने भरी सोलो उड़ान, राजा ने दिया खास मेडल

AAmandeep Singh
Thailand Queen Fighter Jet: महल छोड़ लड़ाकू विमान की कमान! थाईलैंड की रानी ने भरी सोलो उड़ान, राजा ने दिया खास मेडल

महल छोड़ लड़ाकू विमान की कमान! थाईलैंड की रानी ने भरी सोलो उड़ान, राजा ने दिया खास मेडल

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Thailand Queen Fighter Jet: राजघरानों और शाही शान-ओ-शौकत के किस्से अक्सर महलों, बहुमूल्य गहनों और बड़े आयोजनों तक ही सीमित रहते हैं। लेकिन थाईलैंड की महारानी सुथिडा (Queen Suthida Gripen fighter jet) ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसने दुनिया भर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। महारानी ने बिना किसी को-पायलट के स्वीडिश निर्मित सुपरसोनिक फाइटर जेट ‘ग्रिपेन’ (JAS 39 C Gripen) को अकेले आसमान में उड़ाकर एक नया इतिहास रच दिया है। उनका यह साहसिक कारनामा और लड़ाकू विमान उड़ाने का अंदाज अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है।

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह ऐतिहासिक घटना थाईलैंड के सूरत थानी प्रांत स्थित एयरफोर्स बेस पर देखने को मिली। (Thailand Royal Family) लड़ाकू विमान में सवार होने से पहले महारानी ने पेशेवर पायलटों की तरह खुद पूरी फ्लाइट की रणनीति समझी और जेट के सुरक्षा उपकरणों की बारीकी से जांच-पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने खुद कमान संभालते हुए आसमान में उड़ान भरी।

विज्ञापन

राजा ने थमाई कमान और दिया ‘ग्रिपेन ऑर्डर गोल्डन पैच’

आसमान में शानदार पैंतरेबाज़ी दिखाने और सुरक्षित लैंडिंग करने के बाद जैसे ही ग्रिपेन जेट रनवे पर उतरा, थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न (King Maha Vajiralongkorn) खुद उनका स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान राजा ने आगे बढ़कर अपनी पत्नी को फूलों का गुलदस्ता सौंपा और उन्हें विशेष ‘ग्रिपेन ऑर्डर गोल्डन पैच’ से सम्मानित किया। महारानी की इस उपलब्धि को देश के रक्षा इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जा रहा है।

शाही हलकों में महारानी सुथिडा केवल औपचारिक जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं हैं। उन्हें उड्डयन (एविऐशन) क्षेत्र का काफी गहरा अनुभव है और वह अब तक विभिन्न प्रकार के विमानों में 1,100 से अधिक घंटों की सफल उड़ान भर चुकी हैं। उन्होंने अपने करियर में छोटे प्रशिक्षण विमानों से लेकर विशाल कमर्शियल बोइंग 737 विमानों तक को उड़ाया है।

भूटान के खतरनाक पारो एयरपोर्ट पर भी दिखा चुकी हैं अपना हुनर

महारानी की इस जांबाजी का यह पहला मामला नहीं है। (Thailand Queen solo flight) बीते वर्ष जब शाही जोड़ा भूटान के राजकीय दौरे पर गया था, तब दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण और खतरनाक एयरपोर्ट्स में शुमार पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महारानी ने शाही विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई थी। उस समय भी उनकी फ्लाइंग स्किल्स की काफी सराहना हुई थी।

अब ग्रिपेन फाइटर जेट में सोलो उड़ान भरकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके पास न सिर्फ बेहतरीन सैन्य प्रशिक्षण है, बल्कि वह किसी भी आपातकालीन स्थिति में लड़ाकू विमान की कमान संभालने का माद्दा रखती हैं।

यह भी पढ़ें- iPhone Thief Viral: देहरादून में आईफोन चुराकर फंसा चोर, पीड़िता को मैसेज कर बोला- ‘पासकोड बोलो जल्दी’

विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।