Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भारत और थाईलैंड की वायुसेनाएं आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए संयुक्त अभ्यास कर रहीं

JJagmarg Desk
भारत और थाईलैंड की वायुसेनाएं आपसी तालमेल बढ़ाने के लिए संयुक्त अभ्यास कर रहीं
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: रॉयल थाई वायुसेना और भारतीय वायुसेना आपसी समन्वय और तालमेल को बढ़ाने के लिए एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही हैं जिसमें भारत के लड़ाकू विमान एसयू-30 एमकेआई के अलावा ईंधन भरने वाला विमान आईएल-78 और अन्य महत्वपूर्ण साजो-सामान को शामिल किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह अभ्यास नौ फरवरी को शुरू हुआ जो 13 फरवरी तक जारी रहेगा। भारतीय वायु सेना ने बुधवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में हवाई अभ्यास के बारे में जानकारी साझा की।

विज्ञापन

अभ्यास भारत और थाईलैंड के बीच रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय तालमेल को मजबूत करेगा

भारतीय वायु सेना ने पोस्ट किया कि भारतीय वायु सेना और रॉयल थाई वायुसेना एक संयुक्त हवाई अभ्यास में भाग ले रही हैं। यह अभ्यास दोनों वायु सेनाओं के बीच आपसी समन्वय और तालमेल को बढ़ाएगा। भारतीय वायुसेना के पोस्ट में कहा गया कि उसके लड़ाकू विमान एसयू-30एमकेआई के अलावा अवाक्स, एईडब्ल्यू एंड सी और ईंधन भरने वाले आईएल-78 विमान अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं, जबकि रॉयल थाई वायुसेना का ग्रिपेन विमान इसमें भाग ले रहा है। पोस्ट में भारतीय वायुसेना ने कहा कि यह अभ्यास भारत और थाईलैंड के बीच रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय तालमेल को मजबूत करने के लिए है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।