Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि गिरोह है : अखिलेश यादव

JJagmarg Desk
भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं बल्कि गिरोह है : अखिलेश यादव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘अंधभक्तों की जमात’ भाजपा कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘गैंग’ है।

यादव ने भाजपा पर सपा को बदनाम करने के षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा की षड्यंत्रकारी चुनौतियों से निपटने के लिए सपा तैयार है। यादव लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में ‘डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में लोकतंत्र पर बहुत खतरा है। भारत के नागरिकों का जीवन संकट में है। आज की राजनीति में सकारात्मक दिशा पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के रास्ते ही तय हो सकती है। लोकतंत्र में संवाद आवश्यक है। सामाजिक, सद्भाव से ही लोकतंत्र साकार होता है। बिना सकारात्मक सोच के कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता।

यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में जनता हताश और निराश है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सरकार और प्रशासन का बेजा इस्तेमाल करके सपा के सामने चुनौतियां पैदा करना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की हर चुनौती का मुकाबला करने को तैयार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ और अफवाह को अपनी ताकत मानती है जबकि सबका साथ निभाने वाले समाजवादी लोग झूठ का भरपूर विरोध करते हैं, लिहाजा समाजवादियों को इसे बड़ी लड़ाई मानकर लड़ना चाहिए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लैपटॉप देकर सामाजिक बराबरी पर लाने और युवाओं के जीवन में विकास तथा प्रगति के नए रास्ते खोलने की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।