Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

बीएनपी ने खालिदा जिया के निधन पर सात दिन के शोक की घोषणा की

VVinita Kohli
बीएनपी ने खालिदा जिया के निधन पर सात दिन के शोक की घोषणा की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने अपनी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बाद मंगलवार को सात दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की। बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं जिया का ढाका के ‘एवरकेयर’ अस्पताल में उपचार के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब छह बजे निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। 

समाचार पोर्टल ‘टीबीएसन्यूजडॉटनेट’ के अनुसार, बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में सात दिवसीय शोक कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जिसके तहत नयापलटन स्थित बीएनपी के केंद्रीय कार्यालय और देशभर में पार्टी कार्यालयों पर काले झंडे लगाए जाएंगे। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उनकी स्मृति में काले बैज पहनेंगे। बांग्लादेश में पार्टी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर दुआ महफिलें (प्रार्थना सभाएं) आयोजित की जाएंगी और कुरान पढ़ी जाएगी। बीएनपी के केंद्रीय कार्यालय, पार्टी अध्यक्ष के ढाका स्थित गुलशन कार्यालय और जिला कार्यालयों में शोक पुस्तिकाएं रखी गई हैं ताकि सदस्य और आम जनता उनकी याद में चंद शब्द लिख सकें और उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें।

विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।