Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मुख्यमंत्री जी ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बल्कि 'बर्बाद' कॉरिडोर बनाया है : अखिलेश यादव

JJagmarg Desk
मुख्यमंत्री जी ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बल्कि 'बर्बाद' कॉरिडोर बनाया है : अखिलेश यादव
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला करते हुए रविवार को कहा कि योगी जी ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं, बल्कि एक ‘बर्बाद’ कॉरिडोर बनाया है।

यादव ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में तमाम अधिकारियों के हटाए जाने के बावजूद ममता बनर्जी को राज्य की जनता ऐतिहासिक जनादेश के साथ एक बार फिर मुख्यमंत्री चुनेगी।

विज्ञापन

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में आयोजित मालती देवी महिला सम्मान समारोह के दौरान यादव ने संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निश्चित रूप से लखनऊ के लिए अच्छा काम करना चाहते हैं, क्योंकि यह उनका संसदीय क्षेत्र है। किसी भी जनप्रतिनिधि का अपने क्षेत्र और मतदाताओं से स्वाभाविक रूप से गहरा लगाव होता है। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर बनाने का प्रयास भी किया।

सपा प्रमुख ने कहा कि उन्होंने (राजनाथ सिंह) ग्रीन कॉरिडोर स्थापित करने का प्रयास अवश्य किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर नहीं बनाया, बल्कि एक ‘बर्बाद कॉरिडोर’ बना दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कॉरिडोर यातायात के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी नहीं है और हर चौराहे पर पुलिस बल तैनात करना पड़ेगा। साथ ही, इसमें पैदल चलने वालों के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं है। अखिलेश यादव हाल ही में लखनऊ में उद्घाटित ग्रीन कॉरिडोर का जिक्र कर रहे थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क का डिजाइन मानकों के विपरीत बनाया गया है, जहां पैदल यात्रियों के लिए कोई जगह नहीं है। इसके डिजाइन के बारे में भगवान ही मालिक हैं। यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में बने लोहिया पथ की सराहना की।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा कि वह लगातार अपने दम पर चुनाव जीतती रही हैं और इस बार भी जनता उन्हें (ममता) ऐतिहासिक जनादेश के साथ फिर से मुख्यमंत्री चुनेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर सूची तैयार कर रही है और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सहित अन्य अधिकारियों को हटाए जाने के बावजूद जनता ममता बनर्जी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि पिछले चुनाव में उत्तर प्रदेश में क्या किसी अधिकारी को हटाया गया था। साथ ही दावा किया कि आगामी चुनाव को लेकर अभी से अधिकारियों की तैनाती को लेकर ‘सेटिंग’ की जा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने बेटियों की शिक्षा के लिए ‘कन्या विद्याधन योजना’ शुरू की थी, जो उस समय देश में एक अनूठी पहल थी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर बेटियों की शिक्षा और महिलाओं के कल्याण के लिए नयी योजनाएं शुरू की जाएंगी।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार के दौरान ‘रानी लक्ष्मीबाई योजना’ के माध्यम से महिलाओं को सम्मानित किया जाता था और भविष्य में भी ऐसी योजनाएं शुरू की जाएंगी। यादव ने कहा कि आधी आबादी के विकास के बिना समाज और देश की प्रगति संभव नहीं है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि भाजपा बड़ी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश भेज रही है और उन्हें धन के प्रबंधन तथा मतदान केंद्रों पर कब्जा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) की बढ़ती ताकत से भाजपा चिंतित है। पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि मतगणना चार मई को होगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।