Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

कांग्रेस ने फिर उठाई अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की मांग

VVinita Kohli
कांग्रेस ने फिर उठाई अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की मांग
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग मंगलवार को फिर उठाई और कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सच को नहीं दबा सकती। पार्टी प्रवक्ता और कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘‘अंकिता भंडारी को न्याय दो, इस नारे के साथ पूरा उत्तराखंड गूंज रहा है। पहाड़ की एक बेटी के साथ बहुत अन्याय हुआ है। इस मामले में सारे सबूत छिपाने के लिए तुरंत उस होटल पर बुलडोजर चला दिया गया, क्योंकि उसमें भाजपा के एक नेता का बेटा शामिल था।’’ उन्होंने दावा किया कि अब एक सच सामने आ रहा है कि इस मामले की आंच भाजपा के एक वरिष्ठ नेता तक पहुंच रही है और पूरे उत्तराखंड के साथ ही भाजपा के लोग भी न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘उत्तराखंड की सरकार अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दे सकती, क्योंकि ये सरकार चैन की नींद सो रही है।’’ सुप्रिया ने कहा, ‘‘इसलिए हमारी मांग है कि अंकिता भंडारी के मामले की पूरी जांच सीबीआई को सौंपी जाए। अंकिता को हर कीमत पर न्याय मिलना चाहिए और ये तभी होगा, जब सीबीआई इसकी जांच करेगी।’’ वर्ष 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों-सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इस मामले में तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय उम्रकैद की सजा सुना चुका है। ताजा विवाद उत्तराखंड के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी होने का दावा करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा हाल में सोशल मीडिया पर राठौर से उनकी कथित बातचीत के ऑडियो जारी करने से पैदा हुआ है, जिसमें सनावर ने आरोप लगाया है कि अंकिता हत्याकांड का ‘वीआईपी’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘गट्टू’ नाम का एक नेता है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।