Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पश्चिम एशिया संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए देश को एकजुट होना होगा: गोयल

JJagmarg Desk
पश्चिम एशिया संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए देश को एकजुट होना होगा: गोयल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को यहां मालाबार चैरिटेबल ट्रस्ट के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया के संकट से पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरे देश को एक साथ आना होगा।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के कारण जहाजों की आवाजाही रुक गई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

गोयल ने कहा कि वहां युद्ध हो रहा है, जिससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। भारत किसी भी तरह से इस युद्ध में शामिल नहीं है। लेकिन जब युद्ध होता है, तो उसका नुकसान दूसरों को भी झेलना पड़ता है और मुश्किलें आती हैं। 

मुमकिन है कि मालाबार समूह को पश्चिम एशिया के देशों में सामान भेजने में दिक्कत आ रही हो। लेकिन यह ऐसा समय है जब पूरे देश को एकजुट होना होगा। समय की इन चुनौतियों का सामना करने के लिए देश को साथ आना पड़ेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इन समझौतों की वजह से भारतीय सामान को दुनिया के दो-तिहाई बाजारों में खास जगह मिल रही है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय उद्योगों, किसानों, छोटे व्यापारियों और कारीगरों को अपनी गुणवत्ता बेहतर करके इन मौकों का फायदा उठाना चाहिए।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।