Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

शांति वार्ता से एक दिन पहले रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला किया

JJagmarg Desk
शांति वार्ता से एक दिन पहले रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन पर हमला किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

 कीव: रूस ने यूक्रेन पर रात भर भीषण हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि यह हमला ऊर्जा ठिकानों को निशाना नहीं बनाने के वादे का उल्लंघन है। यह बमबारी ऐसे समय हुई है जब दोनों देश चार साल पहले शुरू हुए युद्ध को खत्म करने के लिए अगले दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन पर हुए इस हमले में सैकड़ों ड्रोन और रिकॉर्ड 32 बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। इस हमले में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। रूस ने विशेष रूप से पावर ग्रिड को निशाना बनाया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस के लिए कूटनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है सर्दियों के सबसे ठंडे दिनों का फायदा उठाकर लोगों को आतंकित करना।

अबू धाबी में बुधवार और बृहस्पतिवार को होनी है शांति वार्ता 

विज्ञापन

यह वार्ता संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में बुधवार और बृहस्पतिवार को होनी है। उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) महासचिव मार्क रूट ने एकजुटता दिखाने के लिए कीव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि वार्ता की पूर्व संध्या पर हुए इन हमलों ने रूस के इरादों पर संदेह पैदा कर दिया है। उन्होंने इसे शांति प्रयासों की दिशा में एक ‘बेहद बुरा संकेत’ करार दिया।

अधिकारियों का कहना है कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल की बातचीत सकारात्मक रही लेकिन एक साल की कोशिशों के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को अब तक बड़े मुद्दों पर कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि रूस की सेना के कब्जे वाली यूक्रेनी जमीन किसके पास रहेगी। इसलिए किसी व्यापक समझौते की संभावना अभी कम लगती है।

विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।