Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पंजाब के कारोबारी को गिरफ्तार किया

VVinita Kohli
ईडी ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पंजाब के कारोबारी को गिरफ्तार किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: पंजाब के एक कारोबारी को मादक पदार्थ तस्करी के एक कथित मामले में धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, अभिषेक कुमार को मंगलवार को हिरासत में लिया गया ,जिसके बाद मोहाली की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने उसे छह दिन के लिए पुलिस हिरासत में सौप दिया। ईडी का मामला पंजाब पुलिस की एक प्राथमिकी से जुड़ा हुआ है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि दवा विक्रेताओं और थोक व्यापारियों के एक नेटवर्क द्वारा ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी मन:प्रभावी गोलियों और कैप्सूल की बड़े पैमाने पर अंतरराज्यीय तस्करी की जा रही थी। ईडी ने कहा कि अभिषेक कुमार मन:प्रभावी गोलियों (ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम) की कथित तौर पर बिक्री के माध्यम से ‘‘अवैध’’ धन हासिल करने में शामिल पाया गया।

ईडी के अनुसार, अपनी फर्म ‘श्री श्याम मेडिकल एजेंसी’ के जरिए अभिषेक कुमार ने मन:प्रभावी गोलियों की भारी मात्रा थोक विक्रेताओं और निर्माताओं से खरीदी और लगभग 75 प्रतिशत स्टॉक को बही-खातों से बाहर बेच दिया। ईडी ने कहा, अवैध लेनदेन को ‘‘छिपाने’’ के लिए उसने वैध बिक्री को ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर’’ दिखाया और नकदी के तौर पर 3.75 करोड़ रुपये की अपराध की आय प्राप्त की। जांच एजेंसी ने बताया कि बिचौलियों (थोक और खुदरा विक्रेताओं) ने ये गोलियां बायोजेनेटिक मादक पदार्थ, सीबी हेल्थकेयर, स्माइलैक्स फार्माकेम ड्रग इंडस्ट्रीज, एस्टर फार्मा और सोल हेल्थ केयर (आई) जैसी कंपनियों से खरीदी थीं। ईडी द्वारा नामित आरोपी और कंपनियों से इस पर प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।