Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आगामी रबी फसल में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी : वित्त मंत्री

JJagmarg Desk
आगामी रबी फसल में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार कदम उठाएगी : वित्त मंत्री
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि आगामी रबी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्घ कराने के लिए सरकार गंभीर है और उसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। वित्त मंत्री सीतारमण राज्यसभा में अनुपूरक मांगों और उससे जुड़े विनियोग विधेयक पर चर्चा का जवाब दे रही थीं।

उनके जवाब के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनमित से लौटा दिया। इसके साथ ही संसद ने पूरक मांगों के दूसरे ‘बैच’ को मंजूरी दे दी है, जिससे सरकार वित्त वर्ष 2026 में अतिरिक्त 2.01 लाख करोड़ रुपये खर्च कर सकेगी। उन्होंने कहा कि अनुदान मांगों में उर्वरकों की सब्सिडी के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने उर्वरक और अन्य जरूरतों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया है।

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में है और सरकार अशांत समय में भी एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू एलपीजी उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है जिससे इससे मांग को पूरा करने में मदद मिल रही है।

उन्होंने दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसकी नीतियों के कारण दूरसंचार कंपनी की स्थिति खराब हुई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जब उसकी स्थिति सुधारने की कोशिश की है तो कांग्रेस को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।