Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आज और कल चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेगा गृह मंत्री का काफिला: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज रात पंजाब लोक भवन में ठहरेंगे, कल कांगड़ा के लिए करेंगे प्रस्थान

VVinita Kohli
आज और कल चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेगा गृह मंत्री का काफिला: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, आज रात पंजाब लोक भवन में ठहरेंगे, कल कांगड़ा के लिए करेंगे प्रस्थान
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे कांगड़ा जिले के सपड़ी स्थित सीमा सशस्त्र बल (एसएसबी) प्रशिक्षण केंद्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आधिकारिक कार्यक्रम से पहले गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात चंडीगढ़ स्थित पंजाब लोक भवन में ठहरेंगे और शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री के चंडीगढ़ प्रवास और आवागमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

एडवाइजरी के अनुसार, शुक्रवार को रात 9 बजे से 10 बजे तक दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21–33/34) तक तथा सरोवर पथ पर न्यू लेबर चौक से हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6–7/8) तक यातायात नियंत्रित रहेगा। वहीं शनिवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हीरा सिंह चौक से न्यू लेबर चौक, सरोवर पथ और दक्षिण मार्ग से होते हुए एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट तक ट्रैफिक रेगुलेशन लागू रहेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात से जुड़ी रियल-टाइम जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स पर नजर रखें।



वीवीआईपी मूवमेंट के चलते चंडीगढ़ ‘नो-फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित

चंडीगढ़ में शुक्रवार और शनिवार को वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट निशांत कुमार यादव ने पूरे शहर को ड्रोन और अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स (यूएवी) के लिए नो-फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि उभरते सुरक्षा खतरों और हाल के दिनों में ड्रोन के जरिए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के इस्तेमाल से जुड़ी आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, वीवीआईपी व्यक्तियों के साथ-साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के हित में चंडीगढ़ में ड्रोन और यूएवी के उपयोग को नियंत्रित करना आवश्यक हो गया है। प्रतिबंध की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के ड्रोन संचालन की अनुमति नहीं होगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।