Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मालवीय नगर में आग लगने से जनहानि पर दुख जताया

VVinita Kohli
दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मालवीय नगर में आग लगने से जनहानि पर दुख जताया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर के एक होटल में आग लगने की घटना में जनहानि पर बुधवार को दुख जताया। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ (बी एंड बी) होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीका के कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। संधू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हौज रानी, मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने की घटना को लेकर मैं बहुत दुखी हूं। 

मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस दुखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “मालवीय नगर में आग लगने की विनाशकारी घटना में जन हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस दिल दहला देने वाली त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।”

उन्होंने राहत और बचाव कार्यों के बारे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कैट्स एम्बुलेंस सेवाओं और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीम को तुरंत काम पर लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि एजेंसियों की इस त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिसर से कई लोगों को निकालने और राहत पहुंचाने में मदद मिली। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर लगातार पैनी नजर रखे हुए है और प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता तथा हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ दृढ़ता से खड़ी है।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।