Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने पंजाब के फिरोजपुर में समय से पहले रथ यात्रा का विरोध किया

VVinita Kohli
पुरी जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने पंजाब के फिरोजपुर में समय से पहले रथ यात्रा का विरोध किया
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पुरी: ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के अधिकारियों ने पंजाब के फिरोजपुर स्थित एक मंदिर द्वारा समय से पहले रथ यात्रा आयोजित करने के फैसले का विरोध किया है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरबिंद पाधी ने फिरोजपुर जिला प्रशासन से 23 मई को प्रस्तावित रथ यात्रा को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह शास्त्रों का उल्लंघन है, जिससे भक्तों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को निकाली जाएगी।

फिरोजपुर की जिलाधिकारी दीपशिखा शर्मा को लिखे पत्र में एसजेटीए के मुख्य प्रशासक ने फिरोजपुर छावनी के जगन्नाथ मंदिर में अलग-अलग तारीखों पर रथ यात्रा आयोजित करने के मामले को ‘‘संवेदनशील’’ बताया। पाधी ने पत्र में कहा, ‘‘भगवान श्री जगन्नाथ से जुड़ी ‘तिथि’ और स्थापित रीति-रिवाजों के अनुसार इस वर्ष रथ यात्रा 16 जुलाई को निकाली जानी है।’’ एसजेटीए ने यह भी कहा कि पुरी के गजपति महाराजा की अध्यक्षता में पुरी जगन्नाथ मंदिर की प्रबंध समिति द्वारा अपनाए गए प्रस्तावों के तहत उसने इस तरह के असमय अनुष्ठानों पर लगातार अपनी कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। सोमवार को भी एसजेटीए ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के अधिकारियों को 14 जून को रथ यात्रा आयोजित करने के प्रस्ताव का विरोध जताते हुए पत्र लिखा था।

विज्ञापन

ओडिशा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।