Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

आरएसएस की प्रतिनिधि सभा अगले महीने बैठक में तैयार करेगी वार्षिक कार्ययोजना

JJagmarg Desk
आरएसएस की प्रतिनिधि सभा अगले महीने बैठक में तैयार करेगी वार्षिक कार्ययोजना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का निर्णय करने वाला सर्वोच्च निकाय अगले महीने हरियाणा के समालखा में होने वाली अपनी तीन दिवसीय वार्षिक बैठक में कई मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा और वर्ष के लिए अपनी कार्य योजना तैयार करेगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत और सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले 13 मार्च से शुरू होने वाली इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगे।

आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) इस वर्ष 13 से 15 मार्च तक समालखा (हरियाणा) में आयोजित की जाएगी। यह वार्षिक बैठक हरियाणा में समालखा के ग्राम विकास एवं सेवा साधना केंद्र, पट्टी कल्याण, में होगी। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से यह निर्णय लेने वाला संघ का सर्वोच्च निकाय है।

विज्ञापन

आंबेकर ने बताया कि बैठक में वर्तमान राष्ट्रीय परिदृश्य पर विचार-विमर्श किया जाएगा और महत्वपूर्ण मामलों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ शाखाओं के माध्यम से की जा रही पंच परिवर्तन पहलों और सामाजिक परिवर्तन प्रयासों पर चर्चा होने की उम्मीद है। संघ शिक्षा वर्ग (प्रशिक्षण शिविर), कार्यकर्ता विकास वर्ग और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा आगामी वर्ष के लिए संघ की कार्ययोजना निर्धारित की जाएगी।

आंबेकर ने कहा कि बैठक में आरएसएस शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में आयोजित किए गए प्रमुख कार्यक्रमों और अभियानों पर भी विस्तृत चर्चा होगी, जैसे कि विजयादशमी उत्सव, गृहसंपर्क (जन संपर्क कार्यक्रम), हिन्दू सम्मेलन, युवा सम्मेलन, प्रमुख नागरिकों की बैठकें और सामाजिक सद्भाव बैठकें। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि इन कार्यक्रमों के अपने अनुभव और परिणाम को साझा करेंगे।

आंबेकर ने कहा कि प्रतिनिधि सभा 2025-26 के दौरान संघ की गतिविधियों की समीक्षा करेगी और विभिन्न प्रांतों में किए गए महत्वपूर्ण पहलों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने एक बयान में कहा कि बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह (संयुक्त महासचिव) और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

इस वार्षिक सम्मेलन में आरएसएस की प्रांतीय और क्षेत्रीय इकाइयों के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं प्रमुख पदाधिकारियों समेत संघ के 1489 कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा समेत आरएसएस के 32 आनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव और संगठन सचिव भी इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।