Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

रुपया 122 पैसे की छलांग के साथ 90.27 प्रति डॉलर पर

JJagmarg Desk
रुपया 122 पैसे की छलांग के साथ 90.27 प्रति डॉलर पर, सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा के रूप में उभरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मुंबई: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद भारतीय रुपया मंगलवार को सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा के रूप में उभरा, जिसने एक कारोबारी सत्र में 122 पैसे या 1.33 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते होने के बाद भारतीय रुपया ढाई सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और इसमें लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। घरेलू शेयर बाजार में भी लगभग 2.75 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और अपेक्षित विदेशी प्रवाह ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते पर सहमत हुए हैं। इसके तहत अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा, जो चीन, बांग्लादेश और वियतनाम जैसे देशों की तुलना में कम है।

सोमवार को भी 44 पैसे बढ़ा था रुपया 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 90.30 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 90.05 (उच्चतम) और 90.52 (न्यूनतम) के दायरे में घूमने के बाद अंत में 90.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 44 पैसे बढ़कर 91.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार के कारोबार सत्र के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद के मुकाबले 122 पैसे की बढ़त है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता एक बड़ा निर्णय है जिससे देश में सभी को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार हमेशा राष्ट्र के पक्ष में काम करती है। सोमवार को रुपया 44 पैसे बढ़कर 91.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार के कारोबार सत्र के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद के मुकाबले 122 पैसे की बढ़त है।

मुद्रा व्यापारियों का  क्या है कहना 

मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की भागीदारी के रास्ते को फिर से खोल देगा और अगर 2026 कैलेंडर वर्ष में पूंजी प्रवाह लौटा, तो यह रुपये पर कुछ दबाव कम करेगा। गोल्डमैन सैक्स ने में कहा कि भारत के अमेरिकी निर्यात पर जवाबी शुल्क अब घटा दिए जाने के बाद, हम अनुमान लगाते हैं कि चालू खाते का घाटा कैलेंडर साल 2026 में जीडीपी का लगभग 0.25 प्रतिशत कम होकर 0.8 प्रतिशत रह जाएगा। इसके अलावा, यदि 2026 में पूंजी प्रवाह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के चलते लौटता हैं, तो यह रुपये पर दबाव कम करेगा और हमारे मौजूदा 12 महीने के डॉलर-रुपया पूर्वानुमान 94 पर नीचे की ओर जोखिम पैदा कर सकता है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि भारतीय रुपये के लिए चीजें पूरी तरह से सुचारू नहीं हो सकती हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत कम होकर 97.57 पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.18 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स 2,072.67 अंक चढ़कर 83,739.13 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 639.15 अंक बढ़कर 25,727.55 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,832.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

व्यापार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।