Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

डड्डूमाजरा के आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व शिक्षा व्यवस्थाओं की समाज कल्याण सचिव ने की समीक्षा

VVinita Kohli
डड्डूमाजरा के आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण व शिक्षा व्यवस्थाओं की समाज कल्याण सचिव ने की समीक्षा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: यूटी प्रशासन की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सचिव अनुराधा एस. चगती ने वीरवार को डड्डूमाजरा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ विभाग की निदेशक भी मौजूद रहीं। इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के कुल 20 आंगनवाड़ी केंद्रों—जिनमें 16 सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र और 4 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं—का दौरा किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत संचालित योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बच्चों से संवाद किया और अनुपूरक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को परोसे जा रहे गर्म पके भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। साथ ही गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं तथा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे टेक होम राशन की गुणवत्ता की भी जांच की गई।

उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित प्री-स्कूल शिक्षा गतिविधियों, बच्चों की वृद्धि निगरानी प्रक्रिया तथा केंद्रों के अंदरूनी और बाहरी ढांचे का जायजा लिया। प्रारंभिक बाल शिक्षा के लिए उपयोग किए जा रहे स्वदेशी खिलौनों और शिक्षण सामग्री का भी निरीक्षण किया गया। सचिव ने पोषण ट्रैकर पर लाभार्थियों के पंजीकरण, डाटा अद्यतन और फेस रिकग्निशन सिस्टम के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान अभिभावकों और लाभार्थियों से बातचीत कर सेवाओं को लेकर उनकी प्रतिक्रिया भी जानी गई। विशेष देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों पर भी विशेष ध्यान दिया गया और फील्ड स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।