Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राज्य सरकार के बजट ने दिव्यांगों को निराश किया: अशोक गहलोत

JJagmarg Desk
राज्य सरकार के बजट ने दिव्यांगों को निराश किया: अशोक गहलोत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार के आगामी वित्त वर्ष (2026-27) के बजट ने दिव्यांगजनों को निराश किया है और वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

गहलोत ने एक बयान में कहा कि भाजपा सरकार के बजट ने प्रदेश के ‘विशेष योग्यजनों’ को पूरी तरह निराश किया है। हमारी (तत्कालीन) सरकार ने दिव्यांगों के लिए दो विश्वविद्यालय दिए, जिन्हें आज ठप कर दिया गया है। इनका काम आगे बढ़ता तो ये प्रदेश के दिव्यांगों के लिए हितकारी होते।

विज्ञापन

विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन- गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री के अनुसार, विशेष शिक्षकों की भर्ती पर सरकार मौन है, जबकि दिव्यांगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में कोई प्रभावी बढ़ोतरी नहीं हुई।

कांग्रेस नेता ने कहा कि समझ नहीं आता कि भाजपा वंचित व कमजोर वर्गों के प्रति इतनी असंवेदनशील क्यों है? क्या बजट में इनके लिए बड़ी घोषणाएं नहीं होनी चाहिए थीं? दिव्यांगजन आज ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। गहलोत ने उम्मीद जताई कि सरकार कम से कम विनियोग विधेयक में दिव्यांगों के हित की घोषणाएं करेगी।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।