Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

ईरान पर थोपा गया ‘अन्यायपूर्ण’ युद्ध समाप्त होना चाहिए : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

JJagmarg Desk
ईरान पर थोपा गया ‘अन्यायपूर्ण’ युद्ध समाप्त होना चाहिए : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि ईरान की जनता पर थोपा गया अन्यायपूर्ण युद्ध समाप्त होना चाहिए और शांति कायम होनी चाहिए।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका और इजराइल को ईरान के नेतृत्व का फैसला करने का अधिकार नहीं है। उमर ने कहा कि ईरान की जनता को अपने देश के नेतृत्व के बारे में फैसला करना है।

विज्ञापन

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि अंततः, हम शांति चाहते हैं। हम चाहते हैं कि ईरान की जनता पर थोपा गया यह अन्यायपूर्ण युद्ध समाप्त हो। जैसा कि मैंने बार-बार कहा है, अमेरिका और इजराइल यह तय नहीं कर सकते कि ईरान का नेता कौन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई न केवल ईरान के नेता थे, बल्कि वह संपूर्ण मुस्लिम जगत के लिए एक सर्वमान्य धर्मगुरु थे। उमर ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से ईंधन ले जाने की अनुमति दिए जाने का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसी चीज जो हमें अपनी कीमतें कम रखने में मदद करती है, वह अच्छी बात है, चाहे रूस से तेल खरीदना हो या जलडमरूमध्य के माध्यम से अपनी गैस और ईंधन की आपूर्ति करने में सक्षम होना हो, जो अन्यथा सभी के लिए बंद है।

विज्ञापन

जम्मू-और-कश्मीर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।