Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

अगला वैश्विक एआई दिग्गज भारत से निकलने में कोई बाधा नहीं: सुंदर पिचाई

JJagmarg Desk
अगला वैश्विक एआई दिग्गज भारत से निकलने में कोई बाधा नहीं: सुंदर पिचाई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नयी दिल्ली: गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बुधवार को कहा कि भारत में ऐसा बदलाव हो रहा है जिससे अगला वैश्विक एआई दिग्गज यहीं से निकल सकता है। उन्होंने जोर दिया कि देश में एआई के लिए अनुकूल परिवेश विकसित हो चुका है और भारत ‘असाधारण’ स्वदेशी कंपनियां बना रहा है।

पिचाई ने भारत में डेवलपर की उच्च ऊर्जा और फलते-फूलते उद्यमिता परिवेश की सराहना की। भारत एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने आए पिचाई ने ‘अगले सुंदर’ के भारत में ही रुकने और यहीं से एक विश्व स्तरीय कंपनी बनाने के लिए जरूरी बदलावों के सवाल पर कहा कि यह बदलाव पहले ही शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

उन्होंने फ्लिपकार्ट और ओयो जैसी स्टार्टअप कंपनियों का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत सफल और असाधारण कंपनियां तैयार कर रहा है। पिचाई ने कहा कि यह पहले ही बदल चुका है। जब आप फ्लिपकार्ट और ओयो जैसी कंपनियों को देखते हैं, तो ये सभी यहीं की स्वदेशी कंपनियां हैं और बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जैसे केंद्रों में डेवलपर की ऊर्जा अद्वितीय है और यहां का उद्यमिता परिवेश “फलता-फूलता” है। पिचाई ने एआई क्षेत्र में प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘सर्वम’ जैसी कंपनियों द्वारा स्थानीय एआई मॉडल विकसित करना यह दर्शाता है कि उन्नत नवाचार अब घरेलू स्तर पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें भारत द्वारा विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी एआई कंपनियां बनाने में कोई बाधा नजर नहीं आती और देश इसके लिए मजबूत स्थिति में है। पिचाई ने अंत में कहा कि हाल ही में ‘सर्वम’ का काम इस बात का प्रमाण है कि जिसकी आप बात कर रहे हैं वह वास्तव में हो रहा है। मुझे इसमें कोई बाधा नहीं दिखती।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।