August 24, 2026

ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपी काबू, ₹16,500 नकद व 52 पत्ते बरामद

0
Nnl 1

Narnaul Crime News: सीआईए महेंद्रगढ़ टीम ने थाना सदर महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव सिसोठ में कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को मौके से काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल ₹16,500 की नकदी, 52 प्लास्टिक के ताश के पत्ते एवं एक प्लास्टिक कट्टा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री फैजल खान के अनुसार पुलिस टीम गश्त एवं अपराध पड़ताल के दौरान बस अड्डा सिसोठ के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव सिसोठ में कृष्ण की पुरानी खंडहर हवेली में कुछ व्यक्ति रुपये लगाकर ताश पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने रेडिंग पार्टी गठित कर मुखबिर द्वारा बताई गई जगह पर दबिश दी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हवेली के पास सीढ़ियों की आड़ में छिपकर देखा और सुना कि वहां मौजूद व्यक्ति ताश के पत्तों पर ₹100, ₹200, ₹200 तथा ₹500 की चाल लगाकर जुआ खेल रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे व्यक्तियों को काबू करने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर एक व्यक्ति अपने हाथ में लिए हुए ताश के पत्ते फेंककर तथा मौके पर पड़े रुपये लेकर फरार हो गया, जबकि अन्य व्यक्तियों ने अपने हाथों में पकड़े ताश के पत्ते मौके पर पड़े पत्तों में फेंक दिए। पुलिस टीम ने तीन व्यक्तियों को मौके से काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान प्रविण निवासी सिसोठ, कर्मपाल निवासी कुराहवटा तथा अशोक निवासी जाट के रूप में हुई। आरोपियों ने फरार हुए व्यक्ति की पहचान नवीन निवासी भुरजट के रूप में बताई।
मौके की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रविण के कब्जे से ₹10,000, कर्मपाल के कब्जे से ₹3,000 तथा अशोक के कब्जे से ₹3,000 की नकदी बरामद की। इसके अतिरिक्त जुए की फड़ से ₹500 की नकदी तथा 52 प्लास्टिक के ताश के पत्ते बरामद किए गए। इस प्रकार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल ₹16,500 की नकदी, 52 प्लास्टिक के ताश के पत्ते तथा एक प्लास्टिक कट्टा बरामद किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में हरियाणा गैम्बलिंग एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *