Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

पंजाब: एक परिवार के 3 लोगों ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या की, 10 लोगों खिलाफ मामला दर्ज

VVinita Kohli
पंजाब: एक परिवार के 3 लोगों ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या की, 10 लोगों खिलाफ मामला दर्ज
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

मलेरकोटला: पंजाब के मलेरकोटला जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस अनुसार जिले के भूदन गांव में एक 31 साल की विधवा ने अपनी बूढ़ी मां और 9 साल के बेटे के साथ कोई ज़हरीली चीज़ खाकर आत्महत्या की है। इन मरने वालों की पहचान इंदरपाल कौर (31), उनके बेटे जॉर्डन सिंह (9) और मां हरदीप कौर के तौर पर हुई है। इंदरपाल के पति पवनदीप सिंह की कुछ साल पहले मौत हो गई थी और उनकी मां उनके साथ रह रही थीं।इंदरपाल कौर और हरदीप कौर की मौत रात में हुई थी; जॉर्डन की मौत सुबह हुई। जानकारी के मुताबिक, सुबह जब जॉर्डन सिंह की आंख खुली तो उसने अपनी मां और दादी को मरा हुआ देखा।  मौके पर मौजूद लोगों के  अनुसार मां और दादी के बीच सो रहे बच्चे पर भी ज़हर का असर हुआ लग रहा था। जार्डन को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

संदोड़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले इंदरपाल कौर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों समेत 10 लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया था। पुलिस ने इन 10 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। वीडियो में इंदरपाल कौर ने इलाके के कुछ लोगों के साथ लाखों रुपये के लेन-देन का हिसाब भी शेयर किया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही  इस सारी घटना का कारण। पता लग पाएगा।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।