Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

गोविंदपुरी की रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

VVinita Kohli
गोविंदपुरी की रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला आवासीय इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 70 वर्षीय महिला समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गोविंदपुरी थाने को आग लगने की सूचना रात दो बजकर 31 मिनट पर प्राप्त हुई। आग तुगलकाबाद एक्सटेंशन स्थित एक आवासीय इमारत में लगी थी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्वी) हेमंत तिवारी ने कहा, ‘‘इमारत में घना धुआं भर जाने के कारण कई निवासी अंदर फंस गए थे जिसके बाद समन्वित बचाव अभियान चलाया गया। इमारत से आठ लोगों को सुरक्षित निकालकर उन्हें उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल और ‘एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) ट्रॉमा सेंटर’ ले जाया गया।’’

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज (28), उनकी मां गुड्डी (50) और बहन सोनी (20) के तौर पर हुई है। ये सभी इमारत की तीसरी मंज़िल पर रहते थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने समय रहते दूसरी मंज़िलों पर रहने वाले लोगों को बचा लिया। पुलिस ने बताया कि परिवार के दो अन्य सदस्य- पंकज की एक और बहन मोनी (18) और उनकी 70 वर्षीय नानी गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका उपचार हो रहा है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि आग संभवत: इमारत के भूतल पर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। राजेंद्र कुमार नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘‘मदद के लिए ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं जागा और तुरंत बाहर भागा। 

मैंने देखा कि आग इमारत के अंदर खड़ी दोपहिया गाड़ियों में लगी थी, लेकिन धुआं पूरी इमारत में तेज़ी से फैल गया। लोगों को बाहर निकालने में मदद करने के लिए निवासियों ने पानी की बाल्टियां लेकर एक मानव-श्रृंखला बनाई। थोड़ी देर बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम पहुंची और अंदर फंसे लोगों को बचाने का काम शुरू किया।’’ इस घटना से एक हफ्ते पहले दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ होटल में भीषण आग लग गयी थी, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल हैं जो मुख्य रूप से मध्य एशियाई और अफ़्रीकी देशों से थे।

विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।