Breaking News
Gurugram News: महिपालपुर हाईवे पर विदेशी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, नशे में धुत होकर गिरी नाले में, बचाने वालों पर भड़कीNarnaul Update: नारनौल में सीताराम शिव मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की बैठक, शरद पूर्णिमा और अन्नकूट महोत्सव की रूपरेखा तयMaha Ashtami: आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही महाअष्टमी, घर-घर गूंज रहे माँ महागौरी के जयकारेKarnal Crime: डिवाइन स्टार ढाबे के पास बस पर पथराव का मामला, करनाल पुलिस ने बलेनो कार और दोनों आरोपी दबोचेगुल्लू से हाथापाई के बाद बाहर हुए नकुल ढुल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब बात खत्म करोGurugram News: महिपालपुर हाईवे पर विदेशी महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा, नशे में धुत होकर गिरी नाले में, बचाने वालों पर भड़कीNarnaul Update: नारनौल में सीताराम शिव मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट की बैठक, शरद पूर्णिमा और अन्नकूट महोत्सव की रूपरेखा तयMaha Ashtami: आज श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही महाअष्टमी, घर-घर गूंज रहे माँ महागौरी के जयकारेKarnal Crime: डिवाइन स्टार ढाबे के पास बस पर पथराव का मामला, करनाल पुलिस ने बलेनो कार और दोनों आरोपी दबोचेगुल्लू से हाथापाई के बाद बाहर हुए नकुल ढुल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब बात खत्म करो

टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हादसे के बाद बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे एक्टर

VVinita Kohli
शेयर करें
Tiger Shroff Firing Case टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हादसे के बाद बांह-सीने पर पट्टी बांधे दिखे एक्टर

हादसे के बाद एक्टर से हान जानने आए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Tiger Shroff Firing Case: मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच जारी है। घटना के बाद टाइगर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनकी बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार देर रात उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। शिंदे ने बताया कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे जुहू के पुष्पा नरसी पार्क के पास अभिनेता की कार पर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान उनके ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी, जबकि उमेश चव्हाण नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। उमेश की हालत गंभीर बताई गई है।

फायरिंग के आरोपियों की पहली तस्वीर भी सामने आई है। इसमें दो युवक सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने प्यूमा के लोगो वाली काली कैप पहन रखी है। हालांकि, तस्वीर कब और कहां की है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल तीन आरोपी फायरिंग के बाद बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और उसके रजिस्ट्रेशन तथा चेसिस नंबर की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जुहू पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। FIR भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही हैं। जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन

 

टाइगर के फुटबॉल खेलने के रूटीन की जानकारी होने का शक

पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने फायरिंग से पहले टाइगर श्रॉफ की रेकी की थी। बताया गया है कि अभिनेता हर रविवार करीब दो घंटे फुटबॉल खेलने के लिए पुष्पा नरसी पार्क आते हैं। जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि क्या हमलावरों को उनके इस नियमित कार्यक्रम और आने-जाने के रास्ते की जानकारी थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार को फुटबॉल खेलने के बाद टाइगर की कार पार्क के गेट के पास रुकी थी। उन्हें देखने के लिए वहां कुछ लोग जमा थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और कार पर पांच राउंड फायरिंग की। घटनास्थल जुहू पुलिस स्टेशन से करीब 350 मीटर की दूरी पर बताया गया है। अभिनेता करणवीर मेहरा की कार टाइगर  की कार के पीछे थी। उन्होंने NDTV को बताया कि मौके पर पहुंचने पर उन्हें खून के धब्बे दिखाई दिए। पहले उन्हें गोलियों की आवाज आतिशबाजी जैसी लगी, लेकिन बाद में लोगों के चिल्लाने और घटना का पता चलने पर स्थिति स्पष्ट हुई। करणवीर के मुताबिक, उनकी ओर से पुलिस को सूचना दी गई थी। उस समय तक टाइगर अपने ड्राइवर के साथ वहां से जा चुके थे।

पुलिस ने फायरिंग के समय टाइगर के साथ मौजूद ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज किया है। उन्हें दाहिने हाथ में गोली लगी थी। देर रात उनकी मां भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। वहीं, फायरिंग में घायल उमेश चव्हाण की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कूपर अस्पताल से KEM अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इस मामले में लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। गैंग की ओर से सलमान खान के साथ काम करने वालों को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल 2024 को भी फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले और जिम्मेदारी लेने के दावे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Punjabi Singer Gulab Sidhu के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 7-8 राउंड फायर किये

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मुंबई की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।