Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 25 मई से आयोजित होंगे ‘चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026’, हरियाणा के सीएम करेंगे भव्य उद्घाटन

VVinita Kohli
युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 25 मई से आयोजित होंगे ‘चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026’, हरियाणा के सीएम करेंगे भव्य उद्घाटन
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने 25 मई से आयोजित होने जा रहे “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उन्हें औपचारिक निमंत्रण पत्र भेंट किया तथा आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ के कन्वीनर प्रभजीत लाम्बा, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा, शक्ति प्रकाश देवशाली, मीनाक्षी ठाकुर और सरगुन अरोड़ा भी मौजूद रहे।

जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने बताया कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” विशेष रूप से अंडर-19 आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें खेल और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस खेल महोत्सव में फुटबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, रग्बी, नेटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, कराटे, टेबल टेनिस तथा ट्रैक एंड फील्ड की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल रहेंगी। कुल 11 खेलों की प्रतियोगिताएं 25 मई से 1 जून 2026 तक पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित होंगी।

उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव का उद्घाटन समारोह 25 मई को शाम 5 बजे यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा खेल प्रकोष्ठ का उद्देश्य ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना है जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चंडीगढ़ का नाम रोशन करें और भविष्य में ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश को गौरवान्वित करें। उन्होंने विश्वास जताया कि “चंडीगढ़ खेलो गेम्स 2026” युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन साबित होगा।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।