Tohana Battery Godown Fire: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब टोहाना-खनौरा रोड पर स्थित मलिक बैटरी स्टोर के गोदाम से अचानक आग की भयानक लपटें उठने लगीं। (Tohana Khanaura road accident) देखते ही देखते गोदाम के भीतर से धुएं का गुबार आसमान छूने लगा, जिसे देखकर आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में ज्वलनशील बैटरियां और रासायनिक सामान मौजूद होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।
प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, पड़ोसी जिलों से बुलाई गाड़ियां
हादसे की खबर मिलते ही कुलां के नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार और स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राहत कार्य शुरू कराया।
स्थिति का जायजा लेते हुए नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि गोदाम में लगी आग बेहद भीषण है। (Malik Battery Store Tohana) शुरुआत में स्थानीय दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मोर्चा संभाला, लेकिन लपटों की तीव्रता को देखते हुए आसपास के स्टेशनों से भी मदद मांगी गई। फतेहाबाद और भूना से भी फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त गाड़ियों को तुरंत टोहाना के लिए रवाना किया गया।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, पुलिस कर रही भीड़ नियंत्रण
प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक दृष्टि से आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, घटना के असली कारणों और इससे हुए कुल आर्थिक नुकसान का सटीक अंदाजा आग (Haryana fire news today) पूरी तरह बुझने और फॉरेंसिक जांच के बाद ही लग पाएगा। इस बीच, सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने गोदाम के आसपास के इलाके को खाली करवा दिया है।
स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से पास की दुकानों व मकानों को सुरक्षित किया जा रहा है। मौके पर जमा हुई भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल मुस्तैद है ताकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के आने-जाने में कोई बाधा न उत्पन्न हो।
यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में बदल रहा मौसम का मिजाज, जानिए 22 अक्टूबर तक कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

