Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को रौंदा, एक की मौत

VVinita Kohli
राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: जयपुर में तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को रौंदा, एक की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जयपुर: जयपुर शहर में तेज रफ्तार एक लग्जरी कार ने राहगीरों को टक्कर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात शहर की पत्रकार कॉलोनी इलाके में खरबास सर्कल के पास हुई जब तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और बेकाबू होकर 30 मीटर तक सड़क किनारे स्थित दुकानों और ठेलों को टक्कर मारती चली गई। इस घटना में वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और कथित तौर पर सभी नशे की हालत में थे। उसने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए।

उसने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया। इनमें से आठ लोगों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य को निजी अस्पतालों में ले जाया गया या वे परिजनों के साथ घर चले गए। पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने घायलों का हाल जानने के लिए जयपुरिया अस्पताल का दौरा किया।

विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।