Breaking News
Jind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्याJind News: जींद में केले से भरे ट्रक में मिला नशा, पुलिस ने 23 किलो चूरा पोस्त के साथ दो तस्कर दबोचेNarnaul News: नारनौल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकादिल्ली में एक्यूआई लगातार तीन दिन ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्जRohit Shetty Bigg Boss hosting: वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी का कड़ा तेवर, स्काउट और लव गिल की हरकतों पर लगाई क्लासRohtak Murder Case: रोहतक में छुट्टी पर आए CRPF जवान पति ने तेजधार हथियार से की पत्नी की हत्या

Train News: दिल्ली-रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू, रेवाड़ी-नारनौल में भी ठहराव

Train News: दिल्ली-रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू, रेवाड़ी-नारनौल में भी ठहराव

दिल्ली-रींगस के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू, रेवाड़ी-नारनौल में भी ठहराव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Train News: आगामी त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला के मध्य दो-दो ट्रिप के लिए विशेष अनारक्षित (Unreserved) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के शुरू होने से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दैनिक यात्रियों को भी काफी सुगमता होगी।

जानिए दिल्ली से रींगस का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस विशेष रेलसेवा की जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी संख्या 04415, दिल्ली सराय रोहिल्ला-रींगस अनारक्षित स्पेशल 27 एवं 28 अगस्त 2026 को (दो ट्रिप) संचालित की जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से शाम 7:10 बजे रवाना होकर देर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी।

वापसी में 28 और 29 अगस्त को चलेगी ट्रेन

इसी तरह वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04416, रींगस-दिल्ली सराय रोहिल्ला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 28 एवं 29 अगस्त 2026 को (दो ट्रिप) चलाई जाएगी। यह ट्रेन रींगस स्टेशन से रात 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और तड़के 6:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

गुरुग्राम, रेवाड़ी और नारनौल समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी गाड़ी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में कई प्रमुख स्टेशनों पर तय किया गया है। मार्ग में यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना स्टेशनों पर रुकेगी। इससे दिल्ली-एनसीआर से लेकर दक्षिण हरियाणा और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तक के रेल यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा।

11 साधारण कोचों के साथ 13 डिब्बों की होगी रैक

त्योहारों के दौरान सामान्य श्रेणी (General Class) में सफर करने वाले आम यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 13 कोच लगाए गए हैं। इनमें 11 साधारण द्वितीय श्रेणी के डिब्बे और 2 गार्ड सह जनरेटर कोच शामिल रहेंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की पूरी जानकारी हासिल कर लें और सुरक्षित यात्रा के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।