Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

एक ही रात में दो जगह फायरिंग, सेक्टर-21 में बिल्डर के घर और सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर दागी गई गोलियां, फायरिंग के बाद बदमाशों ने बिल्डर के घर फेंकी पर्ची

VVinita Kohli
एक ही रात में दो जगह फायरिंग, सेक्टर-21 में बिल्डर के घर और सेक्टर-32 में केमिस्ट शॉप पर दागी गई गोलियां, फायरिंग के बाद बदमाशों ने बिल्डर के घर फेंकी पर्ची
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: वीरवार की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। महज कुछ घंटों के अंतराल में सेक्टर-21 और सेक्टर-32 में गोलियां चलने से इलाके में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बेखौफ अपराधियों के हौसले साफ नजर आए। पहली घटना चंडीगढ़ के सेक्टर-21 की है, जहां देर रात शहर के नामी बिल्डर अंकित सधाना के घर के बाहर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी को भी निशाना बनाया। वारदात के बाद मौके पर एक पर्ची फेंकी गई, जिस पर “टू लव मोहब्बत रंधावा और पवन शौकीन” लिखा हुआ था। इस पर्ची के चलते मामले के पीछे गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

बताया गया है कि अंकित सधाना कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। इससे पहले उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से धमकी मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा में पांच गनमैन तैनात किए हैं। बावजूद इसके, इस तरह की फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस स्टेशन-19 की प्रभारी इंस्पेक्टर सरिता राय टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय गनमैन अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे या नहीं।

इसी रात दूसरा मामला सेक्टर-32 के एक व्यस्त बाजार का है। यहां एक केमिस्ट शॉप के बाहर स्कूटर सवार दो नकाबपोश युवकों ने फायरिंग कर दी। बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा पर आए आरोपियों ने सेवक फार्मेसी के बाहर दो गोलियां चलाईं। एक गोली जमीन से टकराकर दुकान के कैश काउंटर में जा लगी, जबकि दूसरी हवा में दागी गई। उस समय दुकान में कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। फायरिंग के बाद आरोपी रिहायशी इलाके की ओर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक खाली कारतूस बरामद किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। एक ही रात में शहर के दो अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।