Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Jalandhar News: जालंधर में अस्पताल जा रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 वर्षीय युवक की मौत, एक दिन पहले मारपीट हुई

VVinita Kohli
Jalandhar News: जालंधर में अस्पताल जा रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 24 वर्षीय युवक की मौत, एक दिन पहले मारपीट हुई
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

जालंधर: पंजाब के जालंधर में शुक्रवार को दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। अस्पताल जा रहे दोनों युवकों को रास्ते में घेरकर गोलियां मारी गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 24 वर्षीय सिमरनजीत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 23 वर्षीय सौरव का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार घटना की जड़ 11 जून को हुआ विवाद है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और बाद में मारपीट तक मामला पहुंच गया। इस झगड़े में सिमरनजीत घायल हो गया था। अगले दिन वह इलाज और पट्टी कराने अस्पताल जा रहा था, तभी हमला हुआ।

विज्ञापन

रास्ते में घेरकर चलाई गई गोलियां

चश्मदीद राजवीर के अनुसार वह और सिमरनजीत पहले दिन भटूरे खाने गए थे, जहां गुल्लू और उसके साथियों ने कथित तौर पर हमला किया था। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी। शुक्रवार को जब दोनों अस्पताल जा रहे थे तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले गोली सिमरनजीत सिंह को लगी। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने दूसरे युवक सौरव को भी निशाना बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सिमरनजीत पेशे से बिजली का काम करता था और परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी चार साल पहले ईशा के साथ शादी हुई थी। दंपती का डेढ़ साल का बेटा भी है। सिमरनजीत की मौत के बाद परिवार सदमे में है और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही भार्गव कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ राजइंदर सिंह ने बताया कि वारदात में 5 से 7 हमलावर शामिल हो सकते हैं। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।