Breaking News
Garba history: जानिए क्या है गरबा का इतिहास और क्यों गोल घेरे में किया जाता है यह नृत्यमेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला आज, सौरभ की मां बोलीं- फांसी नहीं तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगेJagtar Singh Hawara: जगतार सिंह हवारा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देशBollywood News: CJP विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी पड़ी भारी, बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकीराजस्थान में चुनाव की जिद में डबल मर्डर: चुनाव लड़ने से रोकने पर बाप ने बेटे और बहू को बोलेरो से कुचलाGarba history: जानिए क्या है गरबा का इतिहास और क्यों गोल घेरे में किया जाता है यह नृत्यमेरठ नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला आज, सौरभ की मां बोलीं- फांसी नहीं तो सुप्रीम कोर्ट जाएंगेJagtar Singh Hawara: जगतार सिंह हवारा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली सरकार को निर्देशBollywood News: CJP विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी पड़ी भारी, बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकीराजस्थान में चुनाव की जिद में डबल मर्डर: चुनाव लड़ने से रोकने पर बाप ने बेटे और बहू को बोलेरो से कुचला

World Heaviest Pumpkin: ब्रिटेन के इयान पैटन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, उगाया 1,295 किलो का सबसे भारी कद्दू ‘बघीरा’

AAmandeep Singh
शेयर करें
World Heaviest Pumpkin: ब्रिटेन के इयान पैटन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: उगाया 1,295 किलो का सबसे भारी कद्दू 'बघीरा'

ब्रिटेन के इयान पैटन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: उगाया 1,295 किलो का सबसे भारी कद्दू ‘बघीरा’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

World Heaviest Pumpkin: आमतौर पर लोग अपने बगीचे में सब्जियां या फूल उगाकर ही खुश हो लेते हैं, लेकिन सोचिए अगर किसी के खेत में उगा कद्दू एक पूरे गैंडे से भी भारी हो जाए? ब्रिटेन में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है।

(Guinness World Record Pumpkin) हैम्पशायर के रहने वाले नर्सरी मालिक इयान पैटन (Ian Paton) ने 2,856 पाउंड यानी करीब 1,295.8 किलोग्राम वजनी कद्दू उगाकर ‘वर्ल्ड्स हेवीएस्ट पम्पकिन’ का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बर्कशायर के वारग्रेव में आयोजित ‘ग्रेट पम्पकिन कॉमनवेल्थ वेट ऑफ’ स्पर्धा में जब इसे कांटे पर चढ़ाया गया, तो वहां मौजूद जज भी दंग रह गए।

विज्ञापन

इयान ने तोड़ा अपना ही पिछला रिकॉर्ड, ‘बघीरा’ बना विजेता

इयान के बेटे ने इस रिकॉर्ड तोड़ विशालकाय कद्दू का नाम ‘बघीरा’ रखा है, जो मशहूर कहानी ‘द जंगल बुक’ के काले पैंथर से प्रेरित है। दिलचस्प बात यह है कि इयान ने इस बार किसी और का नहीं, बल्कि अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। (Biggest Pumpkin in the World) अक्टूबर 2025 में इयान और उनके जुड़वां भाई स्टुअर्ट ने ‘मुगल’ नाम का 1,278.8 किलो का कद्दू उगाकर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, इस बार उनके भाई प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में इयान ने अकेले ही इस बड़ी चुनौती को स्वीकार किया और नए कीर्तिमान की पटकथा लिख दी।

40 डिग्री की भीषण गर्मी में रोजाना 590 लीटर पानी से सिंचाई

1,200 किलो से अधिक वजनी कद्दू उगाना कोई हंसी-खेल नहीं है। इयान बताते हैं कि इसके पीछे महीनों की अटूट मेहनत और खास तकनीक शामिल है। लगातार दो महीनों तक उन्होंने रोज छह घंटे ग्रीनहाउस में पसीना बहाया। (Giant Pumpkin Farming) इस साल ब्रिटेन में पड़ी अप्रत्याशित गर्मी के चलते ग्रीनहाउस के अंदर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया था, जो फसल के लिए बेहद घातक था। कद्दू को बचाने के लिए उन्होंने छाया देने का विशेष ढांचा तैयार किया और सबसे गर्म दिनों में इस अकेले पौधे की प्यास बुझाने के लिए रोजाना 590 लीटर तक पानी दिया।

120 दिनों का चमत्कार, अब 3,000 पाउंड उगाने की तैयारी

बागवानी के इस विशेषज्ञ के अनुसार, कद्दू का फल गोल्फ की गेंद के आकार से इतना विशालकाय रूप लेने में महज 120 दिन का समय लेता है। इस दौरान इसके वजन में प्रतिदिन 32 किलो तक की हैरत अंगेज बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।

इयान की इस साल की मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ‘बघीरा’ के अलावा उन्होंने ‘बलू’ नाम का एक और कद्दू भी उगाया, जिसका वजन 1,258 किलो रहा। (Ian Paton Guinness Record) ‘बघीरा’ से उन्हें 2,600 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले बीज मिले हैं, जिनका उपयोग वे अपने अगले मिशन के लिए करेंगे। अब उनका अगला सपना 3,000 पाउंड (करीब 1,360 किलोग्राम) का कद्दू उगाने का है। फिलहाल यह रिकॉर्डधारी कद्दू साउथेम्प्टन के पास स्थित ‘सनीफील्ड्स फार्म’ में आम लोगों के देखने के लिए प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें–Snake catcher dies: रील बनाने के चक्कर में गई स्नेक कैचर की जान, कोबरा ने वीडियो शूट के दौरान कई बार डसा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।