Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा समृद्धि और सुशासन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा : नायब सैनी

VVinita Kohli
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा समृद्धि और सुशासन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा : नायब सैनी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंह नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में हरियाणा पधारने पर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पांचजन्य शंख का स्मृति स्वरूप भेंट किया, जो धर्म और सत्य का प्रतीक है। मुलाकात के दौरान प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र से प्रेरित होकर हरियाणा निरंतर उन्नति, समृद्धि और सुशासन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि दोनों ही समारोह में पधारने पर हरियाणा का गौरव बढ़ा है और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है। श्री गुरु तेग बहादुर जी 350वें शहीदी समागम और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव दोनों बड़े समारोह थे, जिनमें शिरकत करके प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र की धरा से कर्म करने और सत्यता और न्याय का संदेश दिया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष केवल दुष्प्रचार करता है और देश को गुमराह करने का काम करता है। विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनके पास एक भी योजना ऐसी नहीं है, जो भ्रष्टाचार के दल-दल में न फंसी हो। योजना धरातल पर नहीं उतरती थी। कांग्रेस अपना विजन देश के सामने रखे, विकास की बात करे। आप वोट चोरी की बात करते हैं तो लोग इन पर हंसते हैं। लोग इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते।



प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति का विकास हुआ : सीएम

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब व्यक्ति का विकास हुआ है। गरीब व्यक्ति को आज कोई आस जगी है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जगी है। आज लोग सोचते हैं कि आजादी के बाद यदि किसी व्यक्ति ने गरीब की सुध ली है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। कांग्रेस ने कभी आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया। आम जनता का भला किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।  

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।