Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति नवजात को पेड़ के पास छोड़कर फरार, इलाज के दौरान मौत

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में अज्ञात व्यक्ति नवजात को पेड़ के पास छोड़कर फरार, इलाज के दौरान मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: शहर में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-16 स्थित अस्पताल के गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक-दो दिन के नवजात शिशु को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। बाद में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता बंटी, सेक्टर-56 निवासी, की सूचना पर पुलिस स्टेशन सेक्टर-17 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 93 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि किसी ने नवजात को पूरी तरह देखभाल, निगरानी और सहारे से वंचित करने की नीयत से जीएमएसएच के गेट नंबर-1 के पास पेड़ के निकट 8 फरवरी को छोड़ दिया। मौके पर मिले शिशु को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि नवजात को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।