Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, अगले 48 घंटे होगी झमाझम बारिश

AAmandeep Singh
Punjab Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में बदला मौसम, अगले 48 घंटे होगी झमाझम बारिश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

पंजाब। पंजाब और ट्राईसिटी चंडीगढ़ के लोग पिछले कई दिनों से नौतपा की भीषण मार झेल रहे हैं। इसी बीच गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसी पलटी मारी कि झुलसते चेहरों पर मुस्कान लौट आई। मोहाली, जालंधर और आसपास के इलाकों में सुबह के वक्त ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने फिजा बदल दी। हालांकि, पिछले 24 घंटों की बात करें तो सूर्यदेव के तेवर बेहद तीखे थे। राज्य का औसत पारा सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। बुधवार को फरीदकोट 46 डिग्री के साथ सबसे गर्म इलाका रहा, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव, 80 की स्पीड से चलेंगे थपेड़े

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में आज से एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 28 और 29 मई को पंजाब के मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चलने की आशंका है, जो कुछ समय के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि (ओले गिरना) की भी पूरी संभावना है, जिससे किसानों और आम राहगीरों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जानिए अगले 3 दिन आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग ने 29 और 30 मई को लेकर राज्य भर में अलग-अलग स्तर का अलर्ट जारी किया है।

29 मई का हाल: पठानकोट, रूपनगर (रोपड़) और मोहाली में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, बठिंडा और संगरूर में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर जैसे सीमावर्ती जिलों में आंधी के साथ छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

30 और 31 मई की स्थिति: 30 मई को भी कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी। लुधियाना, पटियाला और जालंधर सहित माझा और मालवा के बड़े हिस्से में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 31 मई को मौसम का जोर थोड़ा कम होगा, लेकिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और मोहाली समेत पहाड़ी इलाकों से सटे जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने दी अहम सलाह

भीषण गर्मी का सीधा असर राज्य की बिजली व्यवस्था पर पड़ा है। बुधवार को पंजाब में बिजली की डिमांड रिकॉर्ड 12,178 मेगावाट तक जा पहुंची। इस भारी मांग को पूरा करने के लिए पंजाब को सेंट्रल ग्रिड से 6,586 मेगावाट बिजली उधार लेनी पड़ी, क्योंकि राज्य का अपना उत्पादन महज 5,565 मेगावाट ही रहा।

इधर, पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बिगड़ते मौसम और लू को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच जब धूप और लू का असर सबसे ज्यादा होता है, तब लोग बेवजह घरों से बाहर न निकलें। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने खुले आसमान के नीचे काम करने वाले मजदूरों के लिए पीने के पानी और छांव के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए चाय, कॉफी और अत्यधिक शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

पंजाब की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।