Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

चंडीगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, लोगों ने SDM की कार पर हमला किया, CCTV फुटेज से पत्थर फेंकने वाले की तलाश

VVinita Kohli
चंडीगढ़ में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, लोगों ने SDM की कार पर हमला किया, CCTV फुटेज से पत्थर फेंकने वाले की तलाश
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में बुधवार को नगर निगम की टीम अवैध अतिक्रमण हटाने पहुंची। कार्रवाई के दौरान मौके पर एसडीएम प्रियंका भी मौजूद थीं। प्रशासन ने पहले से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद निगम की टीम कार्रवाई करने मौके पर पहुंची थी।

नगर निगम की टीम ने इलाके में बने अधिकांश अवैध निर्माणों को हटा दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद जब टीम वापस लौटने लगी, तभी वहां एक स्थानीय नेता पहुंचा और लोगों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिलाओं समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू हो गई। माहौल तनावपूर्ण होने लगा तो पुलिस ने तुरंत स्थिति संभाली।

विज्ञापन

एसडीएम की गाड़ी पर फेंका गया पत्थर

विरोध के दौरान जब एसडीएम प्रियंका की सरकारी गाड़ी वहां से निकल रही थी, तभी भीड़ में से किसी व्यक्ति ने दूर से पत्थर फेंक दिया। पत्थर गाड़ी पर जाकर लगा, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को वहां से हटाया और हालात पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नगर निगम अधिकारियों ने घटना के बाद थाना सारंगपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद कुछ लोगों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एसडीएम की गाड़ी को निशाना बनाकर पत्थर फेंका गया। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मौके पर मौजूद निगम कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना अचानक हुई या किसी ने लोगों को उकसाया था।

पुलिस उन लोगों की पहचान करने में भी जुटी है जिन्होंने मौके पर भीड़ इकट्ठा की और नारेबाजी करवाई। घटना के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।