Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

JJagmarg Desk
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का विरोध करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि वे राष्ट्रद्रोहियों का महिमामंडन और राष्ट्र नायकों का अपमान करते हैं। आदित्यनाथ ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि आप राष्ट्रद्रोहियों को महिमामंडित करते हैं, राष्ट्र नायकों का अपमान करते हैं। गाजी (सूफी संत सैयद सालार मसूद गाजी) के मेले का समर्थन करते हैं। गाजी के पाप का बदला कैसे लिया जाना चाहिए, यह महाराजा सुहेलदेव के शौर्य से सीखिये।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का बड़ा स्मारक बनाया है। हमारी सरकार ने आजमगढ़ में महाराज सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय भी बनाया है। मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर सपा सदस्यों से मुखातिब होते हुए कहा कि आप लोगों के नेता तो दुर्योधन की प्रतिमा लगाने की बात करते हैं। बाबर की कब्र में सजदे का समर्थन करते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं। कांग्रेस और सपा के नेता संसद में बोल रहे हैं कि वंदे मातरम नहीं गाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में वंदे मातरम का कोई अपमान नहीं कर सकता है। ऐसे ही कांग्रेस को डंके की चोट पर कहना चाहिए और जो व्यक्ति वंदे मातरम का विरोध करता है, कान पकड़ करके धक्का देकर उसे बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को भी इस बात की घोषणा करनी चाहिए कि जो वंदे मातरम का जो विरोध करेगा वह कहीं और चला जाए। हिंदुस्तान की धरती पर रहने का उसे कोई अधिकार नहीं मिलना चाहिए।

आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों ने राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और मथुरा—वृंदावन के विकास का विरोध किया। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की पराकाष्ठा यह थी कि जन्माष्टमी के पर्व का थाने और जेलों में आयोजन रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और 84 कोसी परिक्रमा पर रोक लगा दी गई, साथ ही अयोध्या में दीपोत्सव का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तो उच्चतम न्यायालय में कहा कि श्री राम और श्री कृष्ण तो मिथक हैं। समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोलियां चलाती थी। मंदिर निर्माण को रोकने के लिए अदालत में अपने वकीलों से पैरवी करवाई, लेकिन सनातन आस्था को कोई कैद नहीं कर सकता। आज अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन चुका है। पुनर्जागरण का मॉडल यही है। इसमें विरासत भी है और विकास भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुनर्जागरण उत्तर प्रदेश से प्रारंभ हुआ है। उत्तर प्रदेश भारत की आस्था का केंद्र बिंदु है। अगर उत्तर प्रदेश को भारत की आस्था की आत्मा कहें तो यह कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य, शुकतीर्थ केवल आस्था के ही केंद्र नहीं हैं, यह राष्ट्र चेतना के भी केंद्र हैं।

विज्ञापन

लखनऊ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।