Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तर प्रदेश: एटा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

VVinita Kohli
उत्तर प्रदेश: एटा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

एटा: एटा जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को कथित रूप से हमला करके एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के सुनहरी नगर नगला प्रेमी मोहल्ले में अज्ञात हत्यारों ने एक घर में घुसकर तीन महिलाओं समेत चार लोगों को ईंटों से कुचलकर मार डाला। वैसे यह घटना कब और कैसे हुई– इसका रहस्य बना हुआ है। बाद में मौके पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65) और उनकी बेटी ज्योति (23) तथा कमल सिंह की पत्नी रत्ना सिंह के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि हमले में रत्ना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई और एटा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

स्थानीय निवासी अभिलाख सिंह ने बताया कि गंगा सिंह कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्वेताभ पांडे ने बताया कि कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित कर लिया, जबकि फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने ईंट से हमला कर वारदात को अंजाम दिया लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो पायेगी। एएसपी ने बताया कि घटना स्थल के सीसीटीवी कैमरे के सहारे हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिजनों की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।