Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Uttar Pradesh News: फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल

VVinita Kohli
Uttar Pradesh News: फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

बांदा: फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुर्गेश दीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में उन पर सवार अरविंद (23), दुर्गेश (30) और कमलेश (45) की मृत्यु हो गई, जबकि रामू (33) और मोतीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव पतारा निवासी रामू, अपने भतीजे अरविंद के साथ मोटरसाइकिल से खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव शादी में जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी दुर्गेश, भैरवां कलां निवासी कमलेश और मोहम्मदपुर गौंती निवासी मोतीलाल हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि मृत तीनों लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांचों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।