Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तर प्रदेश: उन्नाव में डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौत, कई घायल

VVinita Kohli
उत्तर प्रदेश: उन्नाव में डंपर की टक्कर से ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौत, कई घायल
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना अजगैन-मोहान मार्ग पर मकूर गांव के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक उस समय हुई जब तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। उसने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही अजगैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया, जिनमें से तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है और उनके परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।