Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

उत्तराखंड: अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण चार साल की बच्ची की मौत

VVinita Kohli
उत्तराखंड: अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण चार साल की बच्ची की मौत
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

नई टिहरी: उत्तराखंड के नई टिहरी स्थित सीआईएसएफ कॉलोनी में कथित तौर पर ठंड से बचने के लिए जलाई गयी अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण चार साल की एक बच्ची की मौत हो गयी जबकि उसकी मां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शनिवार पूर्वाह्न 10 बजे जब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सिपाही के पद पर तैनात गणेश पालवे के घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। पुलिस के मुताबिक, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और पाया कि बिस्तर पर पालवे की पत्नी मोनिका (37) और उनकी चार वर्षीय बेटी आर्या बेहोश पड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आर्या को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, मोनिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए एम्स-ऋषिकेश स्थानांतिरत कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के अहमदनगर निवासी गणेश पालवे घटना के समय मौजूद नहीं थे और वह अस्वस्थ होने के कारण इलाज के लिए देहरादून गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक, कमरे की तलाशी लेने पर वहां कोई विषाक्त पदार्थ या कोई पत्र नहीं मिला और केवल अंगीठी ही रखी हुई मिली जिससे अंदेशा है कि अंगीठी के धुएं से दम घुटने से ही बच्ची की मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।