पिथौरागढ़: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार की सुबह हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह सात बज कर करीब 25 मिनट पर आए भूकंप का अहसास होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना में अभी तक जान माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बागेश्वर में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गयी। भूकंप का केंद्र बागेश्वर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर, कपकोट कस्बे के पास था। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि अभी तक कहीं से किसी प्रकार के जान—माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
उत्तराखंड : बागेश्वर में 3.5 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं

शेयर करें
AI Quick Summary
Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.
Listen to this article
AUDIO VERSION
विज्ञापन
