Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Uttarakhand News: देहरादून से हरिद्वार रवाना हुई मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा, सीएम समेत कई नेताओं ने दिया कंधा

VVinita Kohli
Uttarakhand News: देहरादून से हरिद्वार रवाना हुई मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा, सीएम समेत कई नेताओं ने दिया कंधा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (रिटायर्ड) भुवन चंद्र खंडूरी की अंतिम यात्रा बुधवार को देहरादून से हरिद्वार के लिए रवाना हो गई। देहरादून स्थित उनके आवास से निकली शव यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग शामिल हुए। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे मार्ग में “मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी अमर रहें” के नारे गूंजते रहे और लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन

देहरादून से निकली 7 किलोमीटर लंबी शव यात्रा, नेताओं ने दिया कंधा

देहरादून के वसंत विहार स्थित आवास से खंडूरी की अंतिम यात्रा शुरू हुई। शव यात्रा करीब 7 किलोमीटर तक भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निकाली गई। रास्ते भर समर्थकों ने पुष्पवर्षा की और सड़क किनारे खड़े लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे मनीष खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शन के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

हरिद्वार में होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से अंतिम यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार सुबह 11:10 बजे निधन हो गया था। वह 91 वर्ष के थे और पिछले करीब 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती थे। लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे खंडूरी के निधन के बाद पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है। राज्य सरकार ने 19 से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है और आज सार्वजनिक अवकाश रखा गया है।

विज्ञापन

देहरादून की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।