Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Vaibhav Suryavanshi Chalisa: IPL में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर बनी 'चालीसा'

AAmandeep Singh
Vaibhav Suryavanshi Chalisa: IPL में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर बनी 'चालीसा'
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

क्रिकेट। अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं और इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मुकाबलों पर नजर रख रहे हैं, तो वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले धमाके से आप अनजान नहीं होंगे। बेहद कम उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के मंच पर आकर सीनियर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले वैभव इस समय हर खेल प्रेमी की जुबान पर हैं। सोशल मीडिया पर जहां एक तरफ उनकी बल्लेबाजी को लेकर मीम्स और तारीफों की बाढ़ आई हुई है, वहीं दूसरी तरफ एक बेहद अनोखा वीडियो नेटिजन्स का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह वीडियो किसी फिल्मी गाने या इंटरव्यू का नहीं, बल्कि ‘वैभव सूर्यवंशी चालीसा’ का है।

जिला समस्तीपुर, गांव ताजपुर… चालीसा में पिरोया खिलाड़ी का पूरा सफर

विज्ञापन

इस अनोखे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @theprayagtiwari नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। करीब 2 मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने का अंदाज बिल्कुल पारंपरिक चालीसा जैसा है, लेकिन इसके बोल पूरी तरह वैभव को समर्पित हैं। चालीसा की शुरुआत कुछ इन पंक्तियों से होती है— ‘वैभव सूर्यवंशी की गाथा, ध्यान से सुनिए इनकी कथा, क्रिकेट से जुड़ा है इनका नाता। जिला समस्तीपुर है घर, ताजपुर गांव में करें बसर। बचपन से भरा है इनमें गुण, क्रिकेट खेलने का खूब जुनून।’ इसमें बेहद ही दिलचस्प तरीके से उनके शुरुआती संघर्ष और क्रिकेट के प्रति दीवानगी को पिरोया गया है।

‘बिहारी सब पर भारी’— सोशल मीडिया पर फैंस ने सिर-आंखों पर बिठाया

इंटरनेट पर आते ही यह वीडियो वायरल हो गया और अब तक इसे हजारों-लाखों लोग देख चुके हैं। क्रिकेट फैंस इस पर मजेदार और गर्व से भरे कमेंट्स कर रहे हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाले इस खिलाड़ी के लिए एक यूजर ने लिखा, “बिहारी सब पर भारी, भाई ने गर्दा उड़ा दिया।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बनाने वाले की क्रिएटिविटी एकदम कड़क है, बिना पूरा सुने हटा नहीं जा रहा।” बहुत से क्रिकेट प्रेमियों ने इस वीडियो पर दिल और आग वाली इमोजी पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

छोटी उम्र और बड़ा मुकाम, वैभव ने सबको बनाया अपना मुरीद

वैभव सूर्यवंशी ने जिस छोटी सी उम्र में घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल के इस बड़े प्लेटफॉर्म तक का सफर तय किया है, उसने क्रिकेट पंडितों को भी हैरान कर दिया है। मैदान पर उनका निडर अंदाज और पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की काबिलियत बड़े-बड़ों को अपना मुरीद बना रही है। यही वजह है कि फैंस उन्हें सिर-आंखों पर बिठा रहे हैं। आउट होने के बाद मैदान पर उनके कुछ आक्रामक वीडियो भी चर्चा में रहे, लेकिन फिलहाल उनकी इस ‘चालीसा’ ने सोशल मीडिया का पारा पूरी तरह बढ़ा रखा है।

विज्ञापन

क्रिकेट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।