Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

मलोया पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, चार आरोपी गिरफ्तार, बाइकें चोरी कर 12–15 हजार में बेचते थे

VVinita Kohli
मलोया पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, चार आरोपी गिरफ्तार, बाइकें चोरी कर 12–15 हजार में बेचते थे
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चंडीगढ़: मलोया थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं। रफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार, सुखविंदर सिंह, रशपाल सिंह और गुरजीत सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के फिरोजपुर और मोगा जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मलोया थाने में 26 मार्च को मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान सामने आया कि यह गिरोह 12 से 14 सदस्यों का है, जो ट्राईसिटी क्षेत्र में सक्रिय था। आरोपी चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी कर उन्हें फिरोजपुर और मोगा में 12 से 15 हजार रुपये में बेच देते थे। गिरोह अब तक 15 से 20 दोपहिया वाहन चोरी कर चुका है। पुलिस टीम ने आरोपियों को डड्‌डूमाजरा स्थित द्रोणाचार्य स्टेडियम के पीछे से गिरफ्तार किया, जहां इनके पास से फर्जी नंबर प्लेट लगी दो एक्टिवा बरामद हुईं। जांच में दोनों वाहन चोरी के पाए गए।

विज्ञापन

नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे चोरी के वाहन, 9 दोपहिया बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चोरी किए गए वाहनों के असली नंबर प्लेट हटाकर खेतों में फेंक देते थे और उनकी जगह फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे, ताकि पुलिस से बच सकें। पुलिस ने अब तक आरोपियों की निशानदेही पर 9 वाहन बरामद किए हैं, जिनमें बुलेट, स्प्लेंडर और एक्टिवा शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।