Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ: राहुल गांधी समेत कई फिल्मी हस्तियां भी रहीं मौजूद, 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली

VVinita Kohli
विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ: राहुल गांधी समेत कई फिल्मी हस्तियां भी रहीं मौजूद, 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

चेन्नई: तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख और अभिनेता से नेता बनेसी. जोसेफ विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां मौजूद रहीं। विजय ने तमिल भाषा में शपथ ली, लेकिन इस दौरान तय प्रारूप से अतिरिक्त बातें बोलने पर राज्यपाल ने उन्हें बीच में रोकते हुए केवल लिखे हुए शब्द पढ़ने को कहा।

विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ

विज्ञापन

चेन्नई में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उस समय अलग स्थिति बन गई जब विजय शपथ के निर्धारित प्रारूप से आगे बोलने लगे। राज्यपाल आर्लेकर ने तुरंत उन्हें टोका और कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक दस्तावेज में लिखा गया है। इसके बाद विजय ने दोबारा निर्धारित पंक्तियों के अनुसार शपथ पूरी की। समारोह में TVK समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। राहुल गांधी के अलावा कई विपक्षी दलों के नेता और तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर चेन्नई पुलिस ने स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में कड़े इंतजाम किए थे।

मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी पार्टी TVK के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। पहले मंत्रिमंडल में किसी भी सहयोगी दल के विधायक को जगह नहीं दी गई है। TVK ने फिलहाल अपनी पार्टी के नेताओं पर ही भरोसा जताया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिल सकता है।

121 विधायकों के समर्थन से बनी सरकार

शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है और TVK गठबंधन ने यह संख्या पार कर ली है। दो साल पहले बनी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया। विजय की पार्टी ने पारंपरिक द्रविड़ राजनीति के बीच खुद को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया है।

तमिलनाडु की राजनीति में यह शपथ ग्रहण ऐतिहासिक माना जा रहा है। 1967 के बाद पहली बार राज्य में किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम 1963 से 1967 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे थे। राजनीतिक जानकार इसे राज्य की राजनीति में नए दौर की शुरुआत मान रहे हैं। लंबे समय से DMK और AIADMK के प्रभाव वाली राजनीति में TVK की जीत ने बड़ा बदलाव दर्ज कराया है। विजय की लोकप्रियता और पहली ही चुनावी सफलता ने उन्हें राज्य की राजनीति के केंद्र में ला दिया है।

कमल हासन ने दी बधाई, कीर्तना बनीं सबसे युवा मंत्री

अभिनेता और नेता कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर विजय को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु विजय के नेतृत्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचे और राज्य लगातार प्रगति करे। कमल हासन ने विजय को अपना भाई बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विजय कैबिनेट में शामिल सेल्वी एस कीर्तना सबसे युवा मंत्री बनी हैं। उनकी उम्र 29 साल है। वहीं पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद कैबिनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं और उनकी उम्र 61 साल बताई गई है। युवा और वरिष्ठ नेताओं के मिश्रण वाली इस टीम को TVK सरकार का पहला राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

विज्ञापन

तमिलनाडु की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।